जगन्नाथ पुरी मंदिर से जुड़े चमत्कारिक तथ्य
Jagannath Puri temple fact in hindi.जगन्नाथ पुरी मंदिर उड़ीसा के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित हैं।यह मंदिर हिन्दुओं के चार तीर्थो में से एक है।यह मंदिर वैष्णव सम्प्रदाय को समर्पित हैं। यहाँ भगवान जगन्नाथ,बलभद्र व सुभद्रा की पूजा की जाती हैं।आइये आज की पोस्ट में हम इसी मंदिर के बारे में कुछ रोचक तथ्य(jagannath puri temple fact in hindi) जानेगे।
Jagannath Puri temple fact in hindi
1)-इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि भगवान जगन्नाथ की मूर्ति नीम की लकड़ी से बनी हुई है, जो अन्दर से खोखली है। ऐसा विश्वास है की इस मूर्ति के अन्दर भगवान श्रीकृष्ण स्वयं निवास करते हैं।
2)- जगन्नाथ पुरी मंदिर के शिखर पर लगा झंडा हमेशा हवा की विपरीत दिशा में लहराता हैं।
3)- मंदिर के शीर्ष पर लगा सुदर्शन चक्र किसी भी दिशा से देखे वो सामने ही दिखाई देता हैं।
4)-मंदिर के शिखर पर न तो कोई पक्षी और न ही कोई जहाज उड़ता हुआ दिखाई देगा।
5)- सामान्य स्थानों पर दिन में चलने वाली हवाओं की दिशा समुद्र से धरती कीओर तथा रात्रि के समय दिशा विपरीत हो जाती है जबकि यह पर ठीक इसका उल्टा होता है।अर्थात दिन के समय हवा का बहाव धरती से समुद्र की ओर होता है।
6)-मंदिर के गुम्बद की छाया कभी भी जमीन पर नही पड़ती हैं।
7)-मंदिर के प्रवेश द्वार में प्रवेश करते ही समुद्र से आने वाली धवनि सुनाई देनी बंद हो जाती हैं।
8)-मंदिर में लाखों श्रद्धालु भोजन करते हैं पर आज तक भी कभी अन्न की कमी नहीं पड़ी।
9)-जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद 7 बर्तनों को एक के ऊपर एक रखकर बनाया जाता है और नीचे से लकड़ी की आग जलाई जाती है।यह आश्चर्य जनक है कि सबसे पहले प्रसाद ऊपर के बर्तन का बनता हैं।
10)-मंदिर का रसोई घर विश्व का सबसे बड़ा रसोई घर है जिसमें 500 रसोइये तथा 300 उनके सहयोगी कार्य करते हैं।
11)- मंदिर के शिखर पर लगा झंडा एक पुजारी द्वारा प्रतिदिन बदला जाता हैं। ऐसा विश्वास किया जाता हैं कि यदि एक दिन भी झंडा नहीं बदला गया तो मंदिर 18 वर्षो के लिए बंद हो जायेगा।
12)-कुछ इतिहास कारों के अनुसार यहाँ पहले बौध स्तूप था। जिसमे भगवान बौध के दांत रखा हुआ था।जिसे बाद में कैंडी श्री लंका पंहुचा दिया गया।
13)- इतिहासकारों के अनुसार 10 शताब्दी में यहाँ वैष्णव धर्म का प्रसार बड़ा और पुरी मंदिर की मान्यता बढती गयी।
14)-महाराजा रणजीत सिंह ने इस मंदिर को बहुत सा स्वर्ण दान दिया। उन्होंने कोहिनूर हीरा भी दान करने की वसीयत की थी। पर इस हीरे अंग्रेजो द्वारा कब्ज़ा कर लिया गया।
15)-इस मंदिर में गैर हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित हैं।
16)-रथ यात्रा प्रत्येक वर्ष आषाढ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया को निकलती हैं। जिसमे रथ यात्रा में शामिल होने देश विदेश से लाखों लोग आते हैं।
17)-भगवान जगन्नाथ का रथ नंदी घोष हैं, सुभद्रा का रथ दर्प दलन हैं, बलभद्र का रथ तल ध्वज हैं।
18)- मंदिर में स्थापित भगवान जगन्नाथ की मूर्ति के हाथ नहीं हैं।
—————————————————————
दोस्तों जगन्नाथ पुरी मंदिर से जुड़े चमत्कारिक तथ्य में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया हमारे फेसबुक(Facebook) को Like & Share अवश्य करें।
हमारे द्वारा दी गई जानकारी में कुछ त्रुटी लगे या कोई सुझाव हो तो comment करके सुझाव हमें अवश्य दें।हम इस पोस्ट को update करते रहेंगें।